खेती मत करना तू
सिखाते है किसान पिता
कर लेना कही नौकरी
पीट लेना लोहा
फ़ेंक लेना गिट्टी
लोकतंत्र में सब सुधरा है
ख़राब हुयी है केवल मिट्टी
मंगलवार, 20 जनवरी 2009
सोमवार, 19 जनवरी 2009
गजल
जानता भी नही था जिसे ठीक से
उनको दिल में बसना गजब हो गया
जिनके बारे में सपनों में सोचा नही
उनका पास आना गजब हो गया
पास आना तो उनका गनीमत ही था
यूँ बेसबब मुस्कुराना गजब हो गया
उनको दिल में बसना गजब हो गया
जिनके बारे में सपनों में सोचा नही
उनका पास आना गजब हो गया
पास आना तो उनका गनीमत ही था
यूँ बेसबब मुस्कुराना गजब हो गया
गुरुवार, 11 दिसंबर 2008
गजल
हाथों में हाथ तेरा , दिले जज्बात क्या कहूँ
जो कह न पाई सदिया वो बात क्या कहूं
रोवें रोवें से झर रहे है फूल के गुच्छे
कितनी हसीं ये मुलाकात क्या कहूं
तरसता रहा chatak हर एक बूँद को
होने लगी आज ये बरसात क्या कहूं
मिट गया जो आपके अदा ऐ नाज पे
कम्बखत उस दिल के हालत क्या कहूं
जो कह न पाई सदिया वो बात क्या कहूं
रोवें रोवें से झर रहे है फूल के गुच्छे
कितनी हसीं ये मुलाकात क्या कहूं
तरसता रहा chatak हर एक बूँद को
होने लगी आज ये बरसात क्या कहूं
मिट गया जो आपके अदा ऐ नाज पे
कम्बखत उस दिल के हालत क्या कहूं
बुधवार, 10 दिसंबर 2008
गजल
देखकर आपको , मुस्कुराने को दिल करता है
एक बार फ़िर se दिल लगाने का दिल करता है
बैठूं बेखबर , छाँव जुल्फों का हो
जख्म हरे हैं , चोट खाने को दिल करता है
सख्त मौसम , हवा लू हुए
तपा खूब , भींग जाने को दिल करता है
राह मुश्किल, बेबसी दूर तलक
हूँ अकेला , साथ पाने को दिल करता है
एक बार फ़िर se दिल लगाने का दिल करता है
बैठूं बेखबर , छाँव जुल्फों का हो
जख्म हरे हैं , चोट खाने को दिल करता है
सख्त मौसम , हवा लू हुए
तपा खूब , भींग जाने को दिल करता है
राह मुश्किल, बेबसी दूर तलक
हूँ अकेला , साथ पाने को दिल करता है
दहेज़
एक लरके ने गर्भ में जाते ही दहेज़ न लेने की कसम खाई । कारण यह था कि कम दहेज़ लाने के कारण उसकी माँ पर अनेक अत्याचार हुए थे । उसे जला देने तक की कोशिश हुयी थी मगर अपने राजयोग के कारण वह बच गई थी ।
गर्भ में नौ महीने तक बच्चा यही दुहराता रहा की मुझे दहेज़ नही लेना है ... नही लेना है .... ।
बचपन में स्कूल जाने के दौरान उसकी माँ ने भी उसे यही समझाया था कि बेटा दहेज़ मत लेना । लरका तो गर्भ में ही प्रतिज्ञा कर चुका था इसलिए बस सिर हिलाता रहा ।
आख़िर वह दिन आ पहुँचा जब उसी लरके के लिए एक रिश्ता आया । सब बातों के होने के बाद वधु पक्ष ने दहेज़ के बारे में पूछा ।
लरके की माँ ने पॉँचलाख रुपये के बाद कुछ आवश्यक वस्तुओं का नाम लेना प्रारम्भ किया , लरके के पिता ने पत्नी का हाथ दबाया की अब बस करो ! पत्नी अपने बेटे की ओर देखकर चुप हो गई । लरके ने कहा कि मुझे एक करिज्मा हिरोहंडा और थ्री जी मोबाईल के आलावा कुछ नही चाहिए ।
वधु की माँ ने आश्चर्य से कहा कि सुना था आप और आपका बेटा दहेज़ के सख्त खिलाफ है और आप पर तो दहेज़ के कारण अत्याचार भी हुए थे इसलिए आप ने कसम भी खायी थी कि चाहे कुछ हो जाय मगर आप दहेज़ कभी नही लेंगी ।
लरके की माँ ने बुरा सा मुह बनाकर उत्तर दिया -
'' जो अत्याचार होना था वह तो हो चुका ... वह तपस्या की घरी थी अब वरदान की बारी है, जब तपस्या पुरी हो चुकी तो वरदान से कैसी हिचक ...! ''
गरीबो का गावं और शिक्षा
गरीबो का गावं और शिक्षा
एक गरीबो का गाव रहता है
कोई सुनाता नही
मगर वह कहता है ....
हमारे यहाँ गरीबी है , अशिक्षा है
इसलिए नही की हमारी इच्छा है
बल्कि मजबूरी है
क्योंकि सरकार की
गावं से बहुत दुरी है...
और इसलिए सरकारी किताब
राह में लुट जाती है
मिड - डे- मील
प्रधान की गाय खाती है
हमारे बच्चे स्कूल जाते है
शिक्षक की गाय चराते हैं
भूक लगने पर घास खाते है
और घर लौट आते हैं
कुछ ऐसे भी हैं
जो ढाबे में प्लेट धोते है
या चाय देते हैं
और बदले में मालिकों की
गलियां लेते हैं ...
ऐसा नही की
हमारे गावं में लोग पढ़ना नही चाहते
चाहते हैं
मगर शिक्षा नहीं , जरुरी जीना है
इसलिए अशिक्षा का जहर
हमें हंसकर पीना है .....
हम अंगूठा लगाने वालों की
शहरी सरकार से
बस इतनी दरख्वास्त है
कि हमें भी जरा सम्मान डे
शिक्षा दे न दे
हमारी भुखमरी पर ध्यान दे ...!!
सदस्यता लें
संदेश (Atom)