एक लरके ने गर्भ में जाते ही दहेज़ न लेने की कसम खाई । कारण यह था कि कम दहेज़ लाने के कारण उसकी माँ पर अनेक अत्याचार हुए थे । उसे जला देने तक की कोशिश हुयी थी मगर अपने राजयोग के कारण वह बच गई थी ।
गर्भ में नौ महीने तक बच्चा यही दुहराता रहा की मुझे दहेज़ नही लेना है ... नही लेना है .... ।
बचपन में स्कूल जाने के दौरान उसकी माँ ने भी उसे यही समझाया था कि बेटा दहेज़ मत लेना । लरका तो गर्भ में ही प्रतिज्ञा कर चुका था इसलिए बस सिर हिलाता रहा ।
आख़िर वह दिन आ पहुँचा जब उसी लरके के लिए एक रिश्ता आया । सब बातों के होने के बाद वधु पक्ष ने दहेज़ के बारे में पूछा ।
लरके की माँ ने पॉँचलाख रुपये के बाद कुछ आवश्यक वस्तुओं का नाम लेना प्रारम्भ किया , लरके के पिता ने पत्नी का हाथ दबाया की अब बस करो ! पत्नी अपने बेटे की ओर देखकर चुप हो गई । लरके ने कहा कि मुझे एक करिज्मा हिरोहंडा और थ्री जी मोबाईल के आलावा कुछ नही चाहिए ।
वधु की माँ ने आश्चर्य से कहा कि सुना था आप और आपका बेटा दहेज़ के सख्त खिलाफ है और आप पर तो दहेज़ के कारण अत्याचार भी हुए थे इसलिए आप ने कसम भी खायी थी कि चाहे कुछ हो जाय मगर आप दहेज़ कभी नही लेंगी ।
लरके की माँ ने बुरा सा मुह बनाकर उत्तर दिया -
'' जो अत्याचार होना था वह तो हो चुका ... वह तपस्या की घरी थी अब वरदान की बारी है, जब तपस्या पुरी हो चुकी तो वरदान से कैसी हिचक ...! ''
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें