बुधवार, 10 दिसंबर 2008

गरीबो का गावं और शिक्षा

गरीबो का गावं और शिक्षा
शहर से दूर
एक गरीबो का गाव रहता है
कोई सुनाता नही
मगर वह कहता है ....

हमारे यहाँ गरीबी है , अशिक्षा है
इसलिए नही की हमारी इच्छा है
बल्कि मजबूरी है
क्योंकि सरकार की
गावं से बहुत दुरी है...

और इसलिए सरकारी किताब
राह में लुट जाती है
मिड - डे- मील
प्रधान की गाय खाती है

हमारे बच्चे स्कूल जाते है
शिक्षक की गाय चराते हैं
भूक लगने पर घास खाते है
और घर लौट आते हैं

कुछ ऐसे भी हैं
जो ढाबे में प्लेट धोते है
या चाय देते हैं
और बदले में मालिकों की
गलियां लेते हैं ...

ऐसा नही की
हमारे गावं में लोग पढ़ना नही चाहते
चाहते हैं
मगर शिक्षा नहीं , जरुरी जीना है
इसलिए अशिक्षा का जहर
हमें हंसकर पीना है .....

हम अंगूठा लगाने वालों की
शहरी सरकार से
बस इतनी दरख्वास्त है
कि हमें भी जरा सम्मान डे
शिक्षा दे न दे
हमारी भुखमरी पर ध्यान दे ...!!

कोई टिप्पणी नहीं: